भारत में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन

 अब भारत में भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की शुरुआत

कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने की घोषणा की गई है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री Siddaramaiah ने आज बजट पेश करते हुए यह महत्वपूर्ण फैसला घोषित किया।

आज के दौर में मोबाइल और सोशल मीडिया बच्चों की ज़िंदगी का बड़ा हिस्सा बनते जा रहे हैं। पढ़ाई, खेल, दोस्ती — हर चीज़ अब धीरे-धीरे स्क्रीन तक सिमटती जा रही है। ऐसे माहौल में यह फैसला बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया बताया जा रहा है।

📱 सोशल मीडिया के फायदे भी हैं, लेकिन कम उम्र में इसकी आदत कई समस्याएँ पैदा कर सकती है:

• पढ़ाई में ध्यान कम होना

• समय की बर्बादी

• गलत और भ्रामक जानकारी का असर

• मानसिक दबाव और तुलना की भावना

याद रखिए —

बच्चों का असली विकास किताबों, खेल, अच्छे माहौल और अच्छे किरदार से होता है; सिर्फ स्क्रीन से नहीं।

वालिदैन और उस्तादों की जिम्मेदारी है कि बच्चों को तकनीक से दूर नहीं, बल्कि सही तरीके से उसका इस्तेमाल करना सिखाएँ।

 अगर बच्चा कम उम्र में ही घंटों मोबाइल में खो जाएगा,

तो उसके सपने, उसकी सोच और उसकी तालीम भी उसी स्क्रीन तक सीमित हो सकती है।


🌍 दुनिया के कई देशों में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर कड़े नियम या प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं, जैसे:

• Australia

• France

• China

• United Kingdom

• Norway


इन देशों में बच्चों की मानसिक सेहत, पढ़ाई और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को ध्यान में रखते हुए ऐसे कदम उठाए गए हैं।

इल्म का रास्ता किताबों से रोशन होता है,

और किरदार का रास्ता अच्छी परवरिश से।

✍🏻 Sk. Md. Saddam

👨‍🏫 Saddam Sir Coaching Academy

📍 मालिकपुरा, परळी वैजनाथ

No comments:

Post a Comment

Class Wise Important PDF

HomeWork 2026

HomeWork 2026 Download PDF Here