तेज़ आवाज़ के नुकसान
📢 बच्चों और वालिदैन,
याद रखो — तेज़ आवाज़ (Noise Pollution) सिर्फ कानों का दुश्मन नहीं, बल्कि सेहत, तालीम और सुकून — तीनों का दुश्मन है।
❌ नुक़सान क्या-क्या होते हैं?
👂 कानों पर असर:
– सुनने की शक्ति धीरे-धीरे कम होना
– कानों में लगातार गूंज या सीटी बजना
🧠 दिमाग पर असर:
– पढ़ाई और ध्यान बिखरना
– नींद उड़ जाना
– चिड़चिड़ापन और गुस्सा बढ़ना
– तेज़ आवाज़ से अक्सर Migraine (भयंकर सरदर्द) हो जाता है
❤️ शरीर पर असर:
– ब्लड प्रेशर और हार्ट प्रॉब्लम
– स्ट्रेस और थकान
– इम्यून सिस्टम कमज़ोर होना
📚 बच्चों पर असर:
– याददाश्त कमजोर पड़ना
– Concentration टूटना
– मानसिक विकास में रुकावट
💡 सोचने की बात:
"तेज़ आवाज़ किसी Slow Poison से कम नहीं,
यह चुपचाप हमारी सेहत, तालीम और अख़लाक़ को नुक़सान पहुँचाती है।
अगर कामयाबी और सुकून चाहिए,
तो खामोशी और शांति को अपनाना ही असली इलाज है।"
- Sk.Md.Saddam

No comments:
Post a Comment