*गर्मी और हम: बचाव के आसान उपाय*
🛑 *बच्चों के लिए*
* बच्चों को बार-बार पानी पिलाते रहें, उन्हें खुद प्यास का एहसास कम होता है
* नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ जैसी चीज़ें देते रहें ताकि उनका जिस्म ठंडा रहे
* उन्हें हमेशा हल्की और ताज़ा ग़िज़ा दें
* *कोशिश करें कि 12 से 4 बजे के बीच वो बाहर न खेलें*
* अगर बाहर जाना ज़रूरी हो तो उन्हें टोपी पहनाएं और हल्के कपड़े पहनाएं
*हमेशा छाँव में रखें ताकि धूप से बचाव हो सके*
* कभी भी बच्चों को खड़ी गाड़ी 🚗 में अकेला न छोड़ें, यह बहुत खतरनाक हो सकता है
* उन्हें ठंडे पानी से नहलाएं और गीले कपड़े से उनका जिस्म ठंडा रखें
* ज्यादा दौड़-भाग और थकान से उन्हें बचाएं
🛑*हमारे बड़े ध्यान दे*
*🍽️ खान-पान का ख्याल रखें कम खाएं, बार-बार खाएं ताकि हज़्म (पाचन) बेहतर रहे*
* स्थानीय और मौसमी चीज़ों को तरजीह दें
* मीठे सोडा cool drinks 🍺🥤🧃🍸 की जगह
*नारियल पानी,* *नींबू पानी* या *छाछ* इस्तेमाल करें
* मुतवाज़िन ग़िज़ा लें — साबुत अनाज और हल्का प्रोटीन शामिल करें
ज्यादा खाने से परहेज़ करें, इससे गर्मी में तकलीफ और बेचैनी हो सकती है
*✨ —Saddam Sir Coaching Academy*
No comments:
Post a Comment